जमशेदपुर के लाल गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित गलवान घाटी में शहीद अमर बलिदानी शहीद किशन दुबे की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री परशुराम शक्ति सेना द्वार श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जमशेदपुर के लाल किताडीह निवासी शहीद किशन दुबे आज ही के दिन सीमा पर गलवान घाटी में पाकिस्तानी सेना की गोली से शहीद हो गए थे। मरणोपरांत उन्हें प्रधानमंत्री गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया एवं शाहिद किशन दुबे अमर रहे की जय घोष के साथ उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर अभिषेक पांडे,सौरभ पाठक,राजा ओझा,वेद प्रकाश तिवारी,विनय मिश्रा,दीपक झा,नवनीत मिश्रा अनिल सिंह,मनमोहन पांडे,ओमकार झा काफी संख्या में श्री परशुराम शक्ति सेवा के सदस्य उपस्थित थे







