जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 440/2026
03 जुलाई 2026

समाहरणालय सभागार में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनशिकायत निवारण दिवस में दुकान आवंटन, आवास स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रोजगार उपलब्ध कराने, भूमि की रजिस्ट्री से संबंधित आवेदन सहित जनहित की अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अभिभावक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की मांग रखी।
उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें तथा शिकायतकर्ताओं को लाभ पहुंचाएं। साथ ही सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
#Team PRD (East Singhbhum)





