जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में एनडीए द्वारा शुक्रवार (3 जुलाई) को बुलाए गए जमशेदपुर बंद का शहर भर में व्यापक असर देखने को मिला. सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहे. बंद के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा और कई इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया.





