सेवा में,
सम्पादक महोदय जमशेदपुर
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मिडिया, सर्वसम्मानिय पत्रकार बंधुगण ।
विषय – सीनियर SSP पर एक्शन ले झारखंड सरकार या जल्द से जल्द करे तबादला – विहिप
बिष्टुपुर मे पुलिस PCR वैन से निकालकर हिंमाशू और प्रत्युष को पुलिसकर्मियों के सामने धारदार चाकू और चापड से जिस तरह निर्ममता से हमला किया गया और इस घटने मे हिमांशु सिंह की मौत के बाद जमशेदपुर के शहर वासियों मे जो आक्रोश देखा जा रहा है वह पुलिस महकमे कि संवेदनशीलता और कार्य क्षमता पर सवाल खडे करती है कि जमशेदपुर पुलिस इतनी असहाय क्यों बनी हुई है और ऊपर के अफसर इस पर लगाम क्यों नही लगा पा रहे , बिष्टुपुर के तुलसीभवन मे विहिप की प्रेसवार्ता मे अरूण सिंह ने झारखंड सरकार से जल्द से जल्द सीनियर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की बात करते हुए उन्हे जमशेदपुर से हटाने की मांग की है और शहर मे लगातार हो रहे चापडबाजी, नशाखोरी, खुलेआम आर्म्स लेकर सभी मामलों मे लगातार बढोतरी देखी जा रही है जिससे पूरे शहर मे खौफ का माहौल है कब किस चौराहे पर आम व्यक्ति की हत्या कर दी जाये , एक तरफ जहां हेलमेट चेकिंग के नाम पर पब्लिक परेशान है , दूसरी तरफ अपराधिक घटनाओं को रोकने मे पुलिस तंत्र फेल हो चुकी है , सभी थानों का भी यही हाल है जिससे साधारण लोग थाना जाकर शिकायत करने मे डर रहे है क्योंकि पैसों की भारी डिमांड रख दी जाती है ,
विहिप जमशेदपुर महानगर की टीम इस मामले मे आदित्यपुर जाकर स्वर्गीय हिमांशु के परिवार वालों से मिलकर सांतवना प्रकट की और हिमाशूं को न्याय दिलाने मे विहिप उनके परिवार के साथ खडी है , अगर जल्द कोई बडा एक्शन नही होता है तो विहिप जमशेदपुर बंद कराते हुए अपने आवाज को जनआंदोलन के रूप मे खडा करेगा ।। प्रेस वार्ता मे जिला के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख सबिता सिंह, महानगर से जीतेंद्र प्रमाणिक, प्रदीप सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख विवेक सिंह, दुर्गावाहिनी सह संयोजिका ज्योत्सना सरकार, मानगो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव जी के अलावा अन्य सदस्यगण शामिल रहे ।
कृपया इसे प्रकाशित कर अनुग्रहित करे
प्रदीप सिंह
प्रचार प्रसार विभाग
विश्व हिन्दू परिषद







