हूल दिवस पर गांव-गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीदों को किया नमन

हूल दिवस पर गांव-गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीदों को किया नमन

जिले के विभिन्न प्रखंडों के कार्यक्रमों में हुए शामिल, रक्तदान शिविर और फुटबॉल टूर्नामेंट में भी की शिरकत

जमशेदपुर- अमर वीर शहीद हूल दिवस के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को जमशेदपुर एवं पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, वीरांगना फूलो-झानो सहित सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हूल जोहार अर्पित करते हुए कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह से उठी हूल क्रांति की हुंकार ने शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का नया इतिहास रचा। हमारे वीर पुरखों ने जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, लेकिन अन्यायपूर्ण सत्ता के सामने कभी झुके नहीं। उन्होंने कहा कि हूल दिवस हमें अपने अधिकारों, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

जमशेदपुर प्रखंड में किनुडीह व रानीडीह में हूल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

जमशेदपुर प्रखंड के किनुडीह गांव तथा रानीडीह ग्राम (कोकेटोला पंचायत भवन परिसर) में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हूल क्रांति केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और अस्मिता की रक्षा का ऐतिहासिक अभियान था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पोटका प्रखंड में श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर और फुटबॉल प्रतियोगिता के जरिए दिया सेवा व एकता का संदेश

पोटका प्रखंड में विधायक ने धोलाडीह एवं ग्वालकाटा पंचायत के बांसला गांव में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रमों में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद छोटा तालसा में सिदो-कान्हू सोपोहोड़ सावता क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। वहीं हरिणा पंचायत के बुनूडीह फुटबॉल मैदान में एस.के.यू.जी. क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी, क्लब के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई