प्रेस विज्ञप्ति
गरीब वर्ग के छात्रों के सीट पे , संपन्न परिवारों के बच्चे ले रहे है नामांकन ,शिक्षा विभाग के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत , संबंधित कर्मचारियों को हटाने की मांग
ज्ञात हो कि पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 2300 के गरीब RTE कोटे के सीट गरीबी वर्ग के छात्रों के लिए रिजर्व है। परंतु इस आरक्षित सीट पे गरीब के बच्चों के स्थान पे अमीरों के बच्चों का नामांकन का खेल शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी खेल रहे है , जो लगभग इसी विभाग में 7 वर्ष से ज्यादा एक ही जिले एवं एक ही कार्य देख रहे है वैसे लोगों की पूर्ण रूप से संलिप्तता है।
यूव जेडीयू की टीम में जिला उपायुक्त महोदय को एक मांग पत्र सौंप कर ,जांच करने की मांग की है ताकि गरीब परिवारों के सीटों पे हकमारी न हो सके।
पत्र में किया गया मांग और शिकायत
1 – आरटीई के तहत विद्यालय में प्रथम लॉटरी में 25 से 30 विद्यालय में स्थित पूरी 25 % सीटो पे लॉटरी नहीं करवाया है , ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच की जाए ?
2 – फर्स्ट लिस्ट के बाद नियमतः दूसरी सूची संबंधित स्कूल के खाली सीटों के अनुरूप किया जाना होता है परंतु विभाग ने पुनः सभी छात्रों के लिए स्कूल का नाम परिवर्तिक करने को कहा किस कारण प्रतियोगिता बढ़ गई , उदाहरण किसी विद्यालय में 1st लॉटरी के बाद 3 सीट बची है तो दूसरे लॉटरी में इन्हीं 3 छात्रों का चयन प्रक्रिया आना चाहिए ,लेकिन नए फॉर्म आवेदन आने से 3 की जगह पे नए 13 लोग आ गए और विभाग के कर्मचारी उनको सेट करके उनका नामांकन करवा रहे है ..….
2 -C.O. कार्यालय से एक भी इनकम सर्टिफिकेट का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ तो फिर 72000 सालाना का आय प्रमाण पत्र कैसे बनाया गया। इस विषय पे जांच किया जाए।
3 – द्वितीय लॉटरी से पहले ऑनलाइन पोर्टल पे जिन जिन विद्यालयों का नाम ऑनलाइन पोर्टल पे नहीं दिख रहा था ,वैसे विद्यालय में भी शिक्षा विभाग के कर्मचारी के मिलीभगत से नामांकन करवा दिया गया है।

हेमंत पाठक ने कहा – नामांकन के लिए आवेदन एवं चयन प्रक्रिया ऑनलाइन हो या ऑफलाइन हो दोनों ही दिशा में पारदर्शिता आवश्यक है , गरीबों के हक मारने वालो पे कठोर कार्यवाही होनी चाहिए , इस विषय पे सूचना के अधिकारी अधिनियम के तहत निम्न जानकारी भी मांगी गई है, और दर्जनों साक्ष्य ऐसे है जो इस वर्ष हुए लॉटरी में अनियमितता को दर्शाता है , इस वर्ष हुए लॉटरी प्रक्रिया को निरस्त करके नए शिरे से लॉटरी करवाया जाए। इस विषय पे तमाम सबूतों के साथ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने के लिए अधिवक्ताओं संघ राय भी लिया जा रहा है 5 दिन में अगर इस पर उपायुक्त कार्यालय से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं होता है तो फिर शिक्षा विभाग के बाहर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। युवा जदयू इसके लिए लिए तैयार शिकायत की एक प्रतिलिपि माननीय विधायक श्री सरयू राय जी को भी दिया गया है ।
ज्ञापन देने पे हेमंत पाठक ,राहुल गुप्ता , मंटु सतुआ , जय प्रकाश साव ,शुभम मिश्रा ,हैप्पी कुमार , रितेश पांडेय इत्यादि उपस्थित थे।
भवदीय
हेमंत पाठक
पूर्व कोल्हान अध्यक्ष
सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
युवा जेडीयू ,झारखंड
मो – 9508151608






