40 वर्षीय बिमला नायक 6 माह के बच्चे और 7 साल के बेटे संग लापता | 10 दिन से परिवार परेशान, हर जगह तलाश जारी
बहरागोड़ा / श्याम सुंदरपुर : श्याम सुंदरपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी निवासी पति पलटू नायक अपने पत्नी 40 वर्षीय बिमला नायक, दो मासूम बच्चों के साथ पिछले मंगलवार से लापता हैं। घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार बेहद चिंतित है।
बिमला नायक के मायके मौदा पंचायत के मौदा गांव निवासी दीदी निर्मला नायक एवं जनता नायक ने मीडिया को बताया कि घर में किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क होने के बाद बिमला नाराज होकर अपने 6 महीने के दूधमुंहे बेटे और 7 साल के बड़े बेटे को लेकर घर से निकल गई थीं।
6 महीने का बच्चा मां के दूध पर निर्भर है, ऐसे में परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। दीदी निर्मला नायक ने बताया कि रिश्तेदारों, परिचितों, आसपास के गांवों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक हर जगह छानबीन की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
परिवार ने प्रशासन, पुलिस एवं आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी बिमला नायक एवं उनके दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
लापता महिला एवं बच्चों का विवरण:
महिला का नाम: बिमला नायक, उम्र: 40 वर्ष
पति का नाम: पलटू नायक
पता: श्याम सुंदरपुर ठाकुरबाड़ी, थाना – श्याम सुंदरपुर, जिला – पूर्वी सिंहभूम
बच्चे: 1. बड़ा बेटा – उम्र 7 साल, 2. छोटा बेटा – उम्र 6 महीने







