हज 2027: रांची के चान्हो में आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक पंजीकरण का मौका।
चान्हो (रांची): हज यात्रा 2027 पर जाने के इच्छुक जायरीन के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारत सरकार द्वारा हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। रांची जिले के चान्हो (बलसोकरा) स्थित ‘ख़ादिम-उल-हुज्जाज तरबियती मरकज़’ ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मरकज़ के पदाधिकारियों के अनुसार, हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तय की गई है। संस्था ने अपील की है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी दिक्कतों और सर्वर डाउन जैसी समस्याओं से बचने के लिए इच्छुक लोग समय रहते अपना पंजीकरण करा लें।
प्रारंभिक किस्त के रूप में जमा होंगे ₹1,52,300

मरकज़ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हज 2027 के लिए प्रति व्यक्ति प्रारंभिक किस्त के रूप में ₹1,52,300 (एक लाख बावन हजार तीन सौ रुपये) की राशि जमा करनी होगी। यात्रा की शेष राशि का निर्धारण भारत सरकार और हज कमेटी द्वारा बाद में किया जाएगा।
यहां करें संपर्क:
जो भी लोग हज यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं, वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ख़ादिम-उल-हुज्जाज तरबियती मरकज़, बलसोकरा से संपर्क कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण में सहायता के लिए मरकज़ के सेक्रेटरी जनाब साजिद हुसैन से उनके मोबाइल नंबर 8409957432पर संपर्क किया जा सकता है।






