*दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ मिलने पर झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने जताई खुशी, कहा- ‘यह हर झारखंडी का सम्मान’*

*दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ मिलने पर झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने जताई खुशी, कहा- ‘यह हर झारखंडी का सम्मान’*

*जमशेदपुर:* झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किए जाने पर पूरे राज्य में गौरव का माहौल है। इस ऐतिहासिक क्षण को झारखंड के संघर्षमयी इतिहास के लिए एक बड़ा सम्मान बताया जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में गुरुजी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन द्वारा यह सम्मान ग्रहण किया जाना इस बेहद भावुक और गौरवमयी उपलब्धि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सिमरन भाटिया ने अपनी गहरी खुशी और आदर व्यक्त किया है।

सिमरन भाटिया ने कहा कि आदरणीय गुरु जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका पूरा जीवन झारखंड की जनता, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित रहा। मरणोपरांत मिला यह सम्मान उनके दशकों के त्याग, अद्वितीय संघर्ष और अमिट विरासत को देश का सच्चा नमन है। इस सम्मान से न सिर्फ झामुमो कार्यकर्ता, बल्कि हर एक झारखंडी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

Leave a Comment