भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘मोटू-पतलू’ के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा
जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह के कार्यालय में बुधवार को लोकप्रिय एनिमेटेड शो मोटू पतलू के प्रसिद्ध वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर भरत सिंह ने सौरभ चक्रवर्ती का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान भरत सिंह ने सौरभ चक्रवर्ती की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि अपनी प्रभावशाली आवाज और उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने देश-विदेश के करोड़ों बच्चों और परिवारों का मनोरंजन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार का जमशेदपुर आगमन शहर के लिए गौरव की बात है।

वहीं, सौरभ चक्रवर्ती ने आत्मीय स्वागत के लिए भरत सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दोनों के बीच कला, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।
मौके पर शक्ति सिंह, राजेश चावला, अजीत पाल, लखविंदर सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



