झारखंड के 8 जिलों में मॉनसून की एंट्री, अगले 4-5 दिनों में पूरे राज्य में पहुंचेगा

राॅंची। झारखंड के आठ जिलों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून प्रवेश कर चुका है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य के शेष जिलों में भी इसकी दस्तक हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।




