रोजो संक्रांति के अवसर पर गितीलता ऐतिहासिक मेला में परिवार संग पहुंचे विधायक दशरथ गागराई शिव मंदिर में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद मेला में रंजणी फुडा नाच का लिया आनंद
खरसावां
खरसावां प्रखंड क्षेत्र के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत गितीलता गांव में रोजो संक्रांति के अवसर पर ऐतिहासिक मासंत मेला में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर मेला का आनंद उठाया विधायक दशरथ गागराई ने शिव मंदिर में परिवार संग माथा टेका कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की कामना की साथ ही मेला में रंजणी फुडा नाच का आनंद लिया। मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि गितीलता रोजो मेला काफी ऐतिहासिक को प्रसिद्ध है। गितीलता रोजो मेला कई सदियों से चला आ रहा है। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि गितीलता गांव में मामा घर होने के नाते बचपन से ही गितीलता रोजो मेला हम लोगों के लिए एक अलग लगाव है।





