बिरसानगर के 644 पीएम आवासों में 19 जून को गृह प्रवेश, 322 लाभुकों को मिलेगी चाबी

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बिरसानगर स्थित किफायती आवास योजना (घटक-3) के प्राथमिक ब्लॉक-8 एवं ब्लॉक-23 में निर्मित 644 आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभागीय निर्देशानुसार 19 जून 2026 को गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने बिरसानगर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जुडको के एपीएम, ब्लॉक-8 एवं 23 के संवेदकों, नाली निर्माण एजेंसी, सिटी मैनेजर, सीएलटीसी विशेषज्ञों तथा इंजीनियरिंग विंग के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप नगर आयुक्त ने 19 जून को होने वाले गृह प्रवेश कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि ब्लॉक-8 एवं ब्लॉक-23 में कुल 644 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें से 322 लाभुकों ने आवास की पूरी राशि जमा कर दी है। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान इन 322 लाभुकों को उनके नए घरों की चाबी और आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से वर्षों से अपने घर का सपना देख रहे सैकड़ों परिवारों का आशियाना पाने का सपना साकार होने जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई