अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षको ने भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षको ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं भागीदारी भी रखी गई। इस आयोजन का उद्देश्य योग में रुचि रखने के लिए रखी गई।
संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग आज वैश्विक जन आंदोलन बन गया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दिया जाना भारत के लिेए गौरव का विषय है और यह स्वास्थ्य और मानसिक आरोग्य के लिये योग की बढ़ती स्वीकार्यता दर्शाता है।

उन्होंने योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। श्री राम विनय शर्मा प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय करनडीह ने कहा कि योग में पूरी मानवता को एकजुट करने की क्षमता है। इस अवसर पर संतोष कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार राय, रघु टुडू, भीमसेन किस्कु, राकेश कुमार ओझा, नवीन सोरेन, अर्चना श्रीवास्तव, बैद्यनाथ मुर्मू, करण मुर्मू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई