विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

प्रेस विज्ञप्ति

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

जमशेदपुर, 14 जून 2026:
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह (डिस्ट्रिक्ट 3250) एवं मुथूट फिनकॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में आज जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 45 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें नियमित रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन (रोटरैक्टर) कुमार तेजस्वी, सचिव रोटरैक्टर आफरीन शेख, कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर रोटरैक्टर अंकुर विश्वकर्मा सहित क्लब के सदस्य रोटरैक्टर शेखर सिंह, रोटरैक्टर पूर्वाशा, रोटरैक्टर प्रियंका, रोटरैक्टर शाहिल सिंह, स्वर्णा, कुमकुम एवं सगुफा उपस्थित रहे।

मुथूट फिनकॉर्प की ओर से श्री सुब्रत चंद्र, सुश्री स्नेहा कुमारी, सुश्री बबली कुमारी, श्री राजन कुमार ठाकुर, सुश्री अंकिता कुमारी, श्री सौरव कुमार गुप्ता, श्री मोनू गोड़ाई एवं श्री अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई तथा स्वयंसेवकों के रूप में शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है।

“रक्तदान महादान है – आपका एक कदम किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।”

जारीकर्ता:
रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह
डिस्ट्रिक्ट 3250

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई