झामुमो पूर्व मुख्य संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की जादूगोड़ा समेत सभी यूनिटों में गरीब परिवार बच्चों का बाल वाटिका वन से लेकर स्टैंडर्ड वन में नामांकन का खुला रास्ता, ,झूम उठा अभिभावक संघ

झामुमो पूर्व मुख्य संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की जादूगोड़ा समेत सभी यूनिटों में गरीब परिवार बच्चों का बाल वाटिका वन से लेकर स्टैंडर्ड वन में नामांकन का खुला रास्ता, ,झूम उठा अभिभावक संघ ,

जादूगोड़ा : बीते मार्च माह से गैर यूसिल कर्मी समेत क्षेत्र के विस्थापित , प्रभावित व गरीब परिवारों के नौनिहालों को यूसिल के स्कूलों में एल केजी ,यू केजी व नर्सरी से ही शिक्षा से कम्पनी प्रबंधन द्वारा वंचित किए जाने के मामले में झामुमो पूर्व मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी का आंदोलन रंग लाया।इधर अब इसी वर्ष से गैर यूसिल कर्मी मसलन कंपनी क्षेत्र के प्रभावित व विस्थापित परिवार के नौनिहालों का भी बाल वाटिका वन से लेकर स्टैंडर्ड वन तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।जिसको लेकर यूसिल प्रबंधन ने परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी मुंबई व यूसिल के संरक्षण में चल रही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में पदस्थापित केंद्रीय विद्यालय में तीन साल या उससे अधिक उम्र के नौनिहालों को अब मुफत शिक्षा यूसिल देगीं।जिसको लेकर यूसिल ने पत्र भेज कर झामुमो नेता बाघ राय मार्डी को अवगत करा दिया है।जबकि इसके पूर्व यूसिल प्रबंधन ने बाल बाटिका वन में मात्र यूसिल कर्मी के पुत्रों का ही नामांकन होता रहा है। इस बाबत झामुमो नेता बाघ राय मार्डी ने कहा कि यूसिल जिस जमीन से युरेनियम निकाल रही है वही के विस्थापित , प्रभावित व गरीब परिवारों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती थी।जिसका पूर्व में जबरदस्त विरोध किया गया।जिसका नतीजा सामने है अब उनके बच्चे भी नर्सरी से लेकर स्टैंडर्ड वन होते हुए बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा यूसिल की केंद्रीय विद्यालय में ले सकेंगे। अब उनकी लड़ाई अभिभावकों की मांग पर बारहवीं पास के बाद उच्च शिक्षा में दाखिला का जिम्मा ले ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर इंजीनियर बन सके।उन्होंने कंपनी प्रबंधन से विस्थापित युवकों को खुद प्रशिक्षण देकर रोजगार मुहैया कराए जिसकी लड़ाई भी यूसिल से लड़कर लेगे

अभिभावक संघ के आंदोलन और विस्थापित प्रभावितों का हक अधिकार का एक ही उद्देश्य शिक्षा और रोजगार दिलाना/ बाघ राय मार्डी

जादूगोड़ा : झामुमो नेता बाघ राय मार्डी ने खुलासा किया कि उनके आंदोलन का ही नतीजा है कि आज करीबन यूसिल कंपनी के _आसपास के विस्थापित , प्रभावित समेत गरीब बच्चों को पहली से लेकर बारहवीं तक करीबन 400 बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलना संभव हुआ। जिस पर यूसिल करीब एक करोड़ रुपया खर्च करती है जिसमें बच्चों की फीस, किताब, छात्रवृत्ति, ड्रेस शामिल है। यह सब अभिभावक संघ के आंदोलन को वजह से संभव हो सका हैं ।जिसका खर्च यूसिल सी एस आर योजना के तहत उठाती है।

बाल वाटिका में नामांकन के फैसले के बाद अभिभावक संघ ने आहार घुटू ( तुराम डीह माइंस ) में झामुमो नेता बाघराय मार्डी का किया भव्य स्वागत, बाटी मिठाइयां

जादूगोड़ा :परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय अभिभावक संघ यूसिल द्वारा संचालित स्कूल के बाल वाटिका में नौनिहालों का नामांकन का फैसला उनके पक्ष में आने के बाद तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे आहारघुटू में अभिभावक संघ की ओर से भव्य समारोह आयोजित की गई जहां झामुमो नेता बाघ राय मार्डी, पूर्व जिला परिषद पिंटू दत्त केरूवा डुगरी के मुखिया कान्हू मुर्मू , सुनील मुर्मू, सोमाय टुडू,पिंटू दत्ता, शंकर राम बेसरा, लूगु बेसरा,घासी राम बेसरा गोपाल सोरेन, विक्रम टुडू, सोमाय हो,ना जेना भूइया,गोरा पूर्ति, रातू सोरेन को माया हेंब्रम , चंपा मुर्मू व प्रियंका गुड़िया ने आदिवासी परंपरा के तहत पत्ता मुकुट व पट्टा देकर भव्य स्वागत किया व यूसिल प्रबंधन बच्चों को उच्च शिक्षा का भी भार उठाए ताकि विस्थापित परिवारों का भविष्य बेहतर हो सके।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद पिंटू दत्त केरुआ डुंगरी के मुखिया कान्हू मुर्मू,माया हेंब्रम चम्पा मुर्मू, प्रियंका गुड़िया ने भी संबोधित किया व नौनिहालों का बाल वाटिका में दाखिला होने पर झामुमो नेता बाघ राय मार्डी को बधाई दी ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई