बढ़ती गर्मी में विश्वशांति सेवक दल ने राहगीरों के बीच किया ठंडे शरबत और चने का वितरण

बढ़ती गर्मी में विश्वशांति सेवक दल ने राहगीरों के बीच किया ठंडे शरबत और चने का वितरण

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए विश्वशांति सेवक दल द्वारा मानव सेवा की भावना के साथ नवजीवन कॉम्प्लेक्स, बारीडीह,जमशेदपुर में राहगीरों एवं आमजन के बीच ठंडे शरबत एवं चना का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य तेज धूप और गर्मी से राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना था। बड़ी संख्या में राहगीरों ने शरबत ग्रहण कर विश्वशांति सेवक दल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और इसी भावना के साथ विश्वशांति सेवक दल समय-समय पर जनहित एवं समाजसेवा के कार्य करता रहेगा। बढ़ती गर्मी के बीच इस प्रकार की पहल लोगों के लिए राहत का माध्यम बनने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी देती है।
सेवा कार्य में मुख्य रूप से संस्था के एन एल शर्मा, किंशुक घोष, विकास गुप्ता, दिगंतो, ए बी दत्ता, बिशु सरकार, सुब्रतो झा, मोहनजी और अन्य सदस्य शामिल रहे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई