रेस विज्ञप्ति
विश्व पर्यावरण दिवस: TATA ASAL और जनप्रतिनिधियों ने छोटा गोविंदपुर में जाली के साथ किया पौधारोपण
जमशेदपुर, 5 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर TATA ASAL द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत छोटा गोविंदपुर में एक सराहनीय और प्रकृति-हितैषी पहल की गई। कंपनी द्वारा छोटा गोविंदपुर पूर्वी पंचायत भवन तथा अमलतास सिटी प्रांगण में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। पौधों के बेहतर विकास और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी पौधों को लोहे की जाली (ट्री-गार्ड) के साथ रोपा गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह, थाना प्रभारी पवन कुमार, मुखिया राखी सिंह सरदार, पंचायत समिति सदस्य आर्या देवी, सतवीर सिंह बग्गा, उपमुखिया विभा सिंह, वार्ड सदस्य बिमलेश कुमार एवं अंजू कुमारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही TATA ASAL की ओर से अभिलाष राय, राजेंद्र प्रसाद, सम्मी कुमार, शक्ति उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य जन और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह एवं अन्य गणमान्य जनों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। सभी ने एक सुर में कहा कि पौधे लगाना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ने TATA ASAL और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के इस संयुक्त प्रयास की सराहना की।





