विश्व पर्यावरण दिवस पर JKA न्यूज के संवाददाता शुभम राना ने लगाया आम का पौधा।
बहरागोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेकेए न्यूज के संवाददाता शुभम राना ने बहरागोड़ा में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए जरूरी हैं। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण मिल सके। पर्यावरण दिवस पर किए गए इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।





