नई दिल्ली : भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सर्वोच्च न्यायालय के पांच नवनियुक्त न्यायाधीशों को मंगलवार को पद की शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायमूर्ति चंद्रशेखर, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की.
वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना को सीधे ही वकील से जज बनाया गया है. इसके बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई. मोहना की नियुक्ति से सर्वोच्च न्यायालय में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा. वर्तमान में केवल एक महिला न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट में हैं. अगस्त 2021 के बाद से सर्वोच्च न्यायालय में किसी भी महिला की जज के रूप में नियुक्ति नहीं हुई थी.





