पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसदन में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में किया स्वागत
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन रविवार को जमशेदपुर में हुआ। पूर्वी सिंहभूम जिले के संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जमशेदपुर परिसदन में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। जमशेदपुर परिसदन में पार्टी के वरीय नेताओं के संग जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





