पश्चिम बंगाल: कटमनी लेने गए TMC पार्षद के करीबी को जूतों से पीटा, कपड़े उतरवाकर दौड़ाया

कोलकाता। बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराजपुर में आवास योजना के नाम पर कथित कटमनी वसूली को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद के करीबी को लोगों ने पकड़कर जूतों से पीटा और कपड़े उतरवाकर पूरे इलाके में दौड़ाया। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है।

आरोप है कि दुबराजपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या छह के तृणमूल पार्षद भास्कर रुज लंबे समय से गरीब लोगों को आवास योजना में घर दिलाने का झांसा देकर रुपये वसूल रहे थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि किसी से 10 हजार, किसी से 15 हजार तो किसी से 30 हजार रुपये तक लिए गए, लेकिन किसी को भी घर नहीं मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार बदलने के बाद लोगों ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया। आरोपित पार्षद के गायब रहने के कारण लोगों का गुस्सा उसके करीबी तृणमूल नेता धन्नजय गड़ाई उर्फ धन्नू मास्टर पर फूट पड़ा। लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा और कथित तौर पर रुपये वापस करने की मांग करते हुए इलाके में दौड़ाया।

Leave a Comment