पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, लोगों को खिलाई गई ‘मेलोडी’ चॉकलेट

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, लोगों को खिलाई गई ‘मेलोडी’ चॉकलेट
जमशेदपुर : लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को साकची गोलचक्कर स्थित पेट्रोल पंप के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ समर्थन मांगा और हस्ताक्षर करवाए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर राज्यभर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और अब तक लगभग सात रुपये तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है और केंद्र सरकार लगातार जनता पर बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रही है और इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
अभियान के दौरान पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने पहुंचे लोगों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर करवाए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ समर्थन देने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान चर्चा में रही ‘मेलोडी चॉकलेट’ को लेकर भी व्यंग्यात्मक विरोध प्रदर्शन किया तथा लोगों के बीच मेलोडी चॉकलेट बांटी।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment