POTKA:विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत*

पोटका : ग्रामीण क्षेत्र के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर पश्चिम क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पूरे इलाके में जनजीवन प्रभावित हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार तुरंत सक्रिय हुए और बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया।

 

*विधायक के निर्देश पर विभाग ने दिखाई तत्परता*

 

विधायक संजीव सरदार के निर्देश के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए। नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे हजारों ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक की तत्परता और सक्रिय पहल के कारण समस्या का शीघ्र समाधान संभव हो सका।

 

*जनसमस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं विधायक*

 

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि विधायक संजीव सरदार लगातार क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उसका समाधान कराने में जुटे रहते हैं। चाहे सड़क, पानी, बिजली या अन्य जनहित के मुद्दे हों, विधायक हर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आम लोगों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर संवेदनशील है और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

*स्थानीय लोगों ने जताया आभार*

 

इस अवसर पर हल्दीपोखर पश्चिम के पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह, झामुमो पंचायत अध्यक्ष रिजू, सैयद समीउल्लाह समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार एवं बिजली विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई