*राँची//देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सरकार ने एक बार फिर से बढ़ोतरी की है।*
इस बार पेट्रोल की कीमत में 90 पैसे और डीजल की कीमत में 87 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, नई बढ़ोतरी के बाद राँची में पेट्रोल की कीमत 101.76 रुपये हो गये हैं, जबकि डीजल की कीमत 96.52 रुपये हो गये हैं।
चार दिन पहले सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3 रूपये और डीजल की कीमत में 3.14 रुपये की बढ़ोतरी की थी। तब राँची समेत पूरे राज्य में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरु हो गई थी। इस स्थिति को सामान्य होने में चार दिन लगे।







