जमशेदपुर अधिश्चित क्षेत्र समिति दिनांक 14 मई 2026.
प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक -3 के तहत बिरसानगर आवासीय परियोजना के 644 आवासों को तेजी से पूर्ण करने के लिए आज उपनगर आयुक्त जमशेदपुर अक्षेस द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया । उपनगर आयुक्त महोदय द्वारा प्राथमिक ब्लॉक 8 एवं 23 में निरीक्षण के क्रम में संवेदक, सभी अभियंता को निर्देशित किया गया की माह अंत तक नाली निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए ,बिजली विभाग के संबंधित कर्मचारी को जल्द से जल्द मीटर कनेक्शन का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।जूडको टीम को मिट्टी कटाव को समतल करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के सीएलटीसी टीम सभी अभियंता एवं जूडको की टीम को अपने संबंधित कार्यों को पूर्ण कराते हुए लाभुको को आवास हैंडोवर का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार जमशेदपुर अक्षेस के CLTC टीम एवं सभी अभियंता उपस्थित थे।







