जमशेदपुर : मदर्स डे के उपलक्ष पर क्षत्रिय तेलुगु महिला समिति की ओर से होटल डी हम्ररी साकची में श्रीमती रानी की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस उपलक्ष पर श्रीमती रानी ने कहा आज मदर्स डे है माँ शब्द छोटा है, पर मतलब बहुत बड़ा। और माँ वो है जो खुद गीले में सोकर हमें सूखे में सुलाती है। जो खुद भूखी रहकर हमें खाना खिलाती है।और हमारी पहली टीचर, पहली डॉक्टर, पहली दोस्त – सब माँ ही होती है। और आज हम बड़े होकर दोस्तों को टाइम देते हैं, फोन को टाइम देते हैं। पर माँ को “बाद में बात करते हैं” बोल देते हैं। आज प्रण लें कि रोज 10 मिनट माँ से बात करेंगे, उनका हाल पूछेंगे। क्योंकि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने माँ बनाई।अंत में बस इतना कहूंगी माँ की ममता से बड़ा कोई धर्म नहीं, माँ के चरणों से पवित्र कोई तीर्थ नहीं”
आइए, आज से प्रण लें कि माँ को कभी आँख में आँसू नहीं आने देंगे। इस मौके पर पदमनी, मनीषा, ,पद्मश्री उमा ,गीता ,लक्ष्मी ,जया,सोनी पदमा ,अम्माजी, अम्मू, मोहिनी, आदि सदस्य उपस्थित थे
*सभी माताओं को मेरा प्रणाम।






