जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में लहराया परचम

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में लहराया परचम
माननीय कुलपति प्रो ० इला कुमार के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी की छात्राएँ
हरिद्वार (उत्तराखंड) में दिनांक 1 मई से 3 मई तक आयोजित अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल टेनिस बॉल क्रिकेट बोर्ड की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की दो छात्राएँ लक्ष्मी हेम्ब्रम (वाणिज्य विभाग) एवं रोशनी सोय (अंग्रेजी विभाग) शामिल रहीं।

इस प्रतियोगिता में बी.एड विभाग के शारीरिक शिक्षक श्री प्रभात कुमार महतो को कोच तथा बी.एड विभाग की शारीरिक शिक्षिका आर ०तेजा को तकनीकी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो इला कुमार ने विजेता छात्राओं को विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है तथा खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

वहीं स्पोर्ट्स चेयरमैन डॉ सनातन दीप ने छात्राओं एवं खेल शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 06-07.05.2026 की रात्रि गश्ती के क्रम में सिदगोड़ा थाना गश्ती दल के द्वारा समय करीब 02.30 बजे ए०आई० डब्लू०सी० स्कूल के पास एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकने का ईशारा किया गया, मोटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति सवार थे पुलिस गाड़ी को देखकर मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल घुमा कर भागने का प्रयास किया