दिनांक 06-07.05.2026 की रात्रि गश्ती के क्रम में सिदगोड़ा थाना गश्ती दल के द्वारा समय करीब 02.30 बजे ए०आई० डब्लू०सी० स्कूल के पास एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकने का ईशारा किया गया, मोटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति सवार थे पुलिस गाड़ी को देखकर मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल घुमा कर भागने का प्रयास किया

सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 06/2020, दिनांक 07.05.2026, धारा 317(2)/3(5) बी०एन०एस०
सिदगोड़ा थाना अंतर्गत दिनांक 06-07.05.2026 की रात्रि गश्ती के क्रम में सिदगोड़ा थाना गश्ती दल के द्वारा समय करीब 02.30 बजे ए०आई० डब्लू०सी० स्कूल के पास एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकने का ईशारा किया गया, मोटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति सवार थे पुलिस गाड़ी को देखकर मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल घुमा कर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया पकड़ने के पश्चात उक्त दोनों व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो उन्होने अपना नाम पता 1. रंजीत दिवर, उम्र 27 वर्ष, पिता भीम दिवर, पत्ता वर्तमान ओल्ड पुरुलिया रोड़, मानगो, थाना मानगो जमशेदपुर, स्थाई पत्ता मोदनाबेड़ा, थाना एम०जी०एम० जमशेदपुर एवं 2. शेखर प्रमाणिक, उम्र 27 वर्ष, पिता पवन प्रमाणिक, पता- बाबूडीह लालभट्टा, पुलिया के उपर, थाना- सिदगोड़ा दोनों जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर बताया पूछताछ के क्रम में मोटरसाईकिल से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किये तथा गहन पूछताछ के क्रम में इन्होने स्वीकार किया कि ये मोटरसाईकिल चोरी की है तथा आगे ये भी बताये कि इनके दो अन्य साथी हैं जो सिदगोड़ा बारीडीह हाई स्कूल के पास खाली पड़े खंडहर कवार्टर में दो चोरी का स्कूटी छिपाकर रखे है जिसका पार्ट पुर्जा खोलकर बेचने की योजना है। तत्पश्चात पकड़ाये दोनो व्यक्तियों की निशानदेही पर छापमारी किया गया तो खाली खंड़हर कवार्टर से दो अन्य व्यक्तियों को पकड़ा गया उक्त खाली कवार्टर में दो स्कूटी बरामद किया गया जिसमें एक स्कूटी का पार्ट पार्ट खुला हुआ था उक्त मोटरसाईकिल एवं दोनों स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया। इस संदर्भ में सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बी०एन०एस० की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड़ दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति नाम एवं पताः-
1. रंजीत दिवर, उम्र 27 वर्ष, पिता भीम दिवर, पत्ता वर्तमान ओल्ड पुरुलिया रोड़, मानगो, थाना मानगो जमशेदपुर, स्थाई पत्ता मोदनाबेड़ा, थाना एम०जी०एम० जमशेदपुर ।
2. शेखर प्रमाणिक, उम्र 27 वर्ष, पिता पवन प्रमाणिक, पता बाबूडीह बस्ती, पुलिया के उपर, थाना-सिदगोड़ा दोनों जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ।
3. सतोष भुईया उर्फ गोलु, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व टूकलू भुईया, पत्ता भुईयाड़ीह कान्हू भट्टा, थाना सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ।
4. राज खान उर्फ आयुब अंसारी उर्फ फिरोज खान, पिता पवन प्रमाणिक, पता बाबूड़ीह लालभट्टा, पुलिया के उपर, थाना सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ।
बरामद सामानों की विवरणीः-
1. एक काला रंग हीरो स्पेलेंडर मोटरसाईकिल
2. एक काला रंग का होड़ा एक्टीवा स्कूटी
3. एक ब्लू रंग का सूजूकी कंपनी का स्कूटी जिसका पार्ट खुला हुआ है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 06-07.05.2026 की रात्रि गश्ती के क्रम में सिदगोड़ा थाना गश्ती दल के द्वारा समय करीब 02.30 बजे ए०आई० डब्लू०सी० स्कूल के पास एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकने का ईशारा किया गया, मोटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति सवार थे पुलिस गाड़ी को देखकर मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल घुमा कर भागने का प्रयास किया