जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में कला एवं विज्ञान संकाय हटाने के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में कला एवं विज्ञान संकाय हटाने के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन

जमशेदपुर, 8 मई।
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा पाठ्यक्रम पुनर्गठन के तहत जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के स्नातक स्तर से कला एवं विज्ञान संकाय हटाने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए छात्रहित में निर्णय वापस लेने की मांग की। परिषद ने कहा कि वर्तमान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं भविष्य इस निर्णय से प्रभावित होगा। साथ ही MAJOR, MINOR एवं MDC विषयों से जुड़े विद्यार्थियों के समक्ष भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

अभाविप ने बताया कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज मानगो क्षेत्र का एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय है, जहां केवल शहर ही नहीं बल्कि पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला, बहरागोड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करने आते हैं। ऐसे में कला एवं विज्ञान संकाय हटाए जाने से आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के अनेक विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने की आशंका है।

परिषद ने यह भी कहा कि पाठ्यक्रम पुनर्गठन के दौरान छात्रों, अभिभावकों एवं अन्य हितधारकों से विचार-विमर्श नहीं किया गया। अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करने एवं सभी विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, शुभम राज, प्रियांशु राज, बापन घोष आदि छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 06-07.05.2026 की रात्रि गश्ती के क्रम में सिदगोड़ा थाना गश्ती दल के द्वारा समय करीब 02.30 बजे ए०आई० डब्लू०सी० स्कूल के पास एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकने का ईशारा किया गया, मोटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति सवार थे पुलिस गाड़ी को देखकर मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल घुमा कर भागने का प्रयास किया