कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) को झटका पर झटका लग रहा है. पहला झटका चुनाव हारने का लगा. जब बीजेपी ने राज्य में 207 सीट जीतकर इतिहास रच और 15 साल से चली आर रही ममता की सरकार को बुरी तर से मात दे दी. जो कि टीएमसी के लिए सबसे बड़ा झटका है और दूसरा झटका उनके अपने नेताओं के पार्टी का साथ छोड़ने का लगा है.
चुनावों के नतीजे आने के एक दिन बाद ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने TMC छोड़ने का ऐलान कर दिया. बता दें कि वो TMC के विधायक थे और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में खेल राज्य मंत्री की भूमिका निभा रहे थे.
TMC पर लगाए गंभीर आरोप
पार्टी छोड़ने के साथ साथ मनोज तिवारी में TMC पर टिकट के बदले करोड़ों रुपये लेने का भी आरोप लगाया. उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, ‘TMC ने उन्हें हावड़ा के शिबपुर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने से मना कर दिया, क्योंकि मैं 5 करोड़ रुपये की राशि देने से इनकार कर दिया था. केवल उन्हीं लोगों को टिकट मिला जो भारी-भरकम रकम दे सकते थे. इस बार कम से कम 70-72 उम्मीदवारों ने टिकट पाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये दिए. मुझसे भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन मैंने देने से मना कर दिया. जरा यह तो देखिए कि जिन लोगों ने पैसे दिए, उनमें से कितने लोग जीत पाए हैं.’







