*हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में अलेर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के एक कोच (S-5) में अचानक आग लग गई. घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए कोच से बाहर निकलने लगे. कुछ यात्रियों ने घबराहट में ट्रेन रुकने से पहले ही छलांग लगा दी.*







