टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोलमुरी जमशेदपुर के तीन प्रशिक्षुओं का यस्कावा में प्लेसमेंट
आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र, गोलमुरी, जमशेदपुर को यह साझा करते हुए अत्यंत हर्ष एवं गर्व हो रहा है कि उसके प्रशिक्षुओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कंपनी यस्कावा में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट प्राप्त किया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं एम्बेडेड सिस्टम के प्रशिक्षु “हर्ष विश्वकर्मा “तथा मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं स्मार्ट फैक्ट्री के प्रशिक्षु “बी. दिलेश्वर राव और अंकित कुमार सिंह” ने अपनी मेहनत, तकनीकी दक्षता एवं समर्पण के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
यह सफलता न केवल प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संस्थान द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम एवं कुशल मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है।
संस्थान परिवार अपने इन प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं पर गर्व करता है तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करता है। हमें विश्वास है कि वे स्वचालन एवं उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।






