केरल में एक कलयुगी बेटे ने गला काटकर मां की निर्मम हत्या कर दी. कहा जा रहा है कि वह ड्रग्स का एडिक्ट था.

कन्नूर: केरल के कन्नूर जिले के पेरावूर के कोलाक्काड के पास बीती रात एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी मां का गला काटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. अपराध करने के बाद आरोपी खुद चलकर केलकम पुलिस स्टेशन पहुँचा और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. कहा जा रहा है कि बेरहम बेट ड्रग्स का एडिक्ट था. घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था.

मृतक की पहचान 50 वर्षीय विमला(परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है. वह अपने पति के साथ रहती थी. शुक्रवार देर रात नशे की लत को लेकर घर में हुई तीखी बहस के बाद उसके वेटे ने गला काटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद चलकर केलकम पुलिस स्टेशन पहुँचा और अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

पीड़िता महिला मोर्चा (BJP की महिला शाखा) की एक सक्रिय जिला समिति सदस्य थी और केलकम में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार यह हत्या रात करीब 10:30 बजे उनके घर के बेडरूम में हुई. घटना के समय विमला अपने बेटे के साथ अकेली थी, क्योंकि उनके पति घर से बाहर थे.

उसका आरोपी बेटा बेंगलुरु में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस की डिग्री की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और घर लौट आया. धीरे-धीरे वह नशे की बुरी लत का शिकार हो गया जिसके कारण उसके और उसकी माँ के बीच अक्सर झगड़े होने लगे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात को नशे की लत को लेकर एक बार फिर से कहा-सुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि उसने ने यह जघन्य अपराध कर डाला. घटनास्थल से भागने के बजाय वह घर के अंदर ही रुका रहा और बाद में उसने अपने एक युवा पड़ोसी को बुलाया. इसके बाद वह पड़ोसी के स्कूटर पर पीछे बैठकर केलाकम पुलिस स्टेशन पहुँचा, जहां उसने पूरी घटना बताई और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

उसके कबूलनामे के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां महिला मृत पायी गई. पुलिस ने जांच की प्रक्रिया पूरी की. शव को पेरावूर तालुक अस्पताल भेज दिया. पोस्टमॉर्टम जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इस घटना से कोलाक्काड का शांत इलाका गहरे सदमे में है. महिला के परिवार में उनके पति, उनका आरोपी बेटा और एक बेटी है. पेरावूर के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रमोहन और केलकम के स्टेशन हाउस ऑफिसर इतिहास थाहा के नेतृत्व में फिलहाल एक विस्तृत जांच चल रही है. जांच टीम ने पुष्टि की है कि वे आने वाले दिनों में आरोपी को नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत की गहन जांच करेंगे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई