हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना (TRS) लॉन्च की. बीआरएस से अलग होने के लगभग सात महीने बाद उन्होंने यह कदम उठाया.
हैदराबाद में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करते हुए, के. कविता ने घोषणा की कि उनकी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र सेना (TRS) है. दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति – ‘TRS’ लॉन्च की थी, जिसके बाद उन्होंने पार्टी का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) कर दिया था.
आज इससे पहले कविता ने हैदराबाद के गन पार्क में स्थित अमरवीरुला स्तूपम पर, तेलंगाना को एक अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर 1969 में हुए आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की. शुक्रवार को कविता ने राज्य में एक नई क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति शुरू करने की योजना की घोषणा की. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह शक्ति राज्य की आकांक्षाओं और अधूरे एजेंडे पर केंद्रित होगी.
एएनआई से बात करते हुए कविता ने बताया कि उन्हें और उनके समर्थकों को बीआरएस से निकाल दिया गया था और उन्होंने अपनी मर्ज़ी से पार्टी नहीं छोड़ी थी. उन्होंने कहा,’बीआरएस पार्टी तेलंगाना की क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाई गई थी, लेकिन उन्होंने अपना नाम, काम और पार्टी की मूल आत्मा ही बदल दी, जिसका नतीजा यह हुआ कि लोगों के साथ उनका रिश्ता टूट गया. जब कोई पार्टी अपने मूल मुद्दों से भटक जाती है, तो वह टिक नहीं पाती. तेलंगाना के अधूरे एजेंडे और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें एक क्षेत्रीय पार्टी की जरूरत है, और वह पार्टी हमारी होगी.’
तेलंगाना जागृति की प्रमुख ने आगे कहा, ‘बीआरएस पार्टी जिसके अध्यक्ष मेरे पिता हैं, ने हमें पार्टी से निकाल दिया है. हमने उन्हें नहीं छोड़ा है, परिवार को, न ही पार्टी को. हमें पार्टी से निकाला गया है. मैं इस मामले में ज़्यादा बात नहीं करना चाहती लेकिन







