बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार और अन्य को सम्मानित किया गया ।
कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी के द्वारा टाटानगर स्टेशन समक्ष बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया आयोजन समारोह में मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ की गई । मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और उनके द्वारा रचित संविधान में दी गई अधिकार पर प्रकाश डाला । विशिष्ट अतिथि के रूप में रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार,और वंदे भारत ट्रेन को चलाने वाली पहली आदिवासी महिला लोको पायलट रितिका तिर्की को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ , बाबा साहब प्रतिक मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में बागबेड़ा थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी, जीआरपी प्रभारी राम प्यारे बागबेड़ा क्षेत्र की मुखिया पूर्व पार्षद राजकुमार, सागर प्रसाद,आर बी राय,को भी सम्मानित किया गया । बच्चों को कॉपी और कलम वितरित की गई । कार्यक्रम के संयोजक नरेश लाल ने बाबा साहब अंबेडकर जयंती में उपस्थित सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापन किया । सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे







