आनंद मार्ग के 1 घंटे के रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान एवं पौधा दान

आनंद मार्ग के 1 घंटे के रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान एवं पौधा दान

कर्म योग के भाव में आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर कि ओर से 1 घंटे के रक्त दान शिविर में ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 10 यूनिट रक्तदान किया एवं
पौधा वितरण किया गया ।
सुनील आनंद का कहना है कि भगवान कृष्ण के कर्म योग के भाव में सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया कर्म योग का भाव है बिना किसी फल की आशा किया जो भी कार्य किया जाता है निष्काम कर्म कहा जाता है जिसमें भगवान साक्षी सता रहते हैं , वही है भगवान कृष्ण का कर्म योग ।जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है करण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता परम पुरुष के छोटे-छोटे बच्चों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।