पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के बंदवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के बंदवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान सरकार विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे जन-जन तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए भाजपा की सरकार बनाएं।

जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पश्चिम बंगाल में सकारात्मक परिवर्तन लाने और विकास को नई गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।