भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन
तैलिक साहू महासभा ने पीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर। महादानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर गुरूवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तैलिक साहू समाज के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र डीसी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान “साहू समाज जिंदाबाद” और “महादानवीर भामाशाह अमर रहें” जैसे नारों से पूरा डीसी कार्यालय परिसर गूंज उठा। मौके पर राकेश साहू ने कहा कि समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी का एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि समाज के गौरव और पहचान से जुड़ा प्रश्न है। भामाशाह जयंती को देशभर में राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 500 वर्ष पूर्व हल्दीघाटी युद्ध के दौरान भामाशाह ने महाराणा प्रताप को अपनी संपूर्ण संपत्ति दान कर देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया था। उन्होंने मांग की कि ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर उन्हें उचित सम्मान दिया जाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साव, महिला जिला अध्यक्ष पूजा साहू, सामाजिक संस्था लोकप्रिय विनोद गुप्ता, जिला सलाहकार समिति के संयोजक अवधेश कुमार, सत्यदेव प्रसाद, इंद्र नारायण साहू, उपाध्यक्ष पिंटू साहू, सुरेश प्रसाद, जिला सचिव अशोक साहू, राजेश प्रसाद, नीरज साहू, कमलेश साहू, सरवन साहू, टेल्को प्रकाश नगर महामंत्री लव कुश साव, मानगो क्षेत्रीय अध्यक्ष गणेश साव, जुगसलाई क्षेत्रीय अध्यक्ष विजेंद्र साहू, बागबेड़ा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पहलाद साव ,साकची क्षेत्रीय अध्यक्ष आलोक रंजन, एमजीएम थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार,मानगो वार्ड से चुनाव लड़े पुजा साव नीरज साव, गणेश साहू, निशांत साहू, बजरंगी साहू, दिलीप साहू, कामता प्रसाद, शिव शंकर साहू, विवेक कुमार दिलीप साहू, अजय साहू, मनिंदर गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, रेनू गुप्ता, रीता देवी, युवा उपाध्यक्ष गौतम साहू, निर्मल कुमार, ज्योति आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।