धनबाद। राजगंज की थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

धनबाद। राजगंज की थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा अनुष्ठान के दौरान दशमी के अवसर पर रविवार को डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान एक भोजपुरी गाने में थाना प्रभारी एवं महिलाएं डांस करती नजर आ रही हैं।

राजगंज पंचायत की मुखिया वंदना बारूई एवं समिति की महिला सदस्य भी उपस्थित थीं। उद्घाटन के बाद विधिवत कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच एक भोजपुरी गाने पर वे महिलाओं के साथ झूमने लगीं, जिसके बाद डांस का वीडियो सोशल मीडिया में चलने लगा।

मामला एसएसपी प्रभात कुमार के पास पहुंच गया, जिसके बाद उन्होंने थानेदार पर कार्रवाई करते हुए लाइन क्लोज कर दिया। चैती दुर्गा पूजा समिति की महिला सदस्यों ने मामले को लेकर दुख प्रकट किया है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।

महिला समिति की अध्यक्ष गौरी देवी ने बताया कि महिलाओं के बुलाने पर थाना प्रभारी आई थीं। आग्रह किए जाने पर उन्होंने हमलोगों से साथ डांडिया खेला।

इस दौरान स्टेज के नीचे से भोजपुरी भक्ति गीत की फरमाइश हुई। लेकिन भक्ति गीत के बजाय अन्य आधुनिक गाने चल गए। तुरंत गाना को बंद करा दिया गया। समिति की महिलाओं ने एसएसपी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई