भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने भाजपा झारखंड के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी हैl
जारी सूची में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का काम करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा ने इस नई टीम के जरिए संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारी को और तेज करने का संकेत दिया है।






