सरायकेला थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रामनवमी को लेकर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहें।

सरायकेला थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रामनवमी को लेकर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहें।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की लगातार निगरानी रखी जा रही हैं, उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

फ्लैग मार्च में पुलिस बल ने लोगों को रामनवमी के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस ने लोगों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस पहल से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे रामनवमी के अवसर पर शांति और सौहार्द के साथ अपने त्योहार मनाने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई