झारखण्ड सरकार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग।
प्रेस विज्ञप्ति
सं०सं०-10/सा०अव०-03-03/2025
एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची की अधिसूचना संख्या-7244 दिनांक-10.12.2025 के द्वारा वर्ष 2026 में रामनवमी पर्व के अवसर पर दिनांक-26.03.2026 (गुरुवार) को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित है।
उक्त को संशोधित करते हुए दिनांक-27.03.2026 (शुक्रवार) को ‘रामनवमी’ के अवसर पर एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक-26.03.2026 (गुरुवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय अन्य कार्यदिवस की भाँति खुले रहेंगे।
ह०/-(दिलीप कुमार साह) सरकार के अवर सचिव।
ज्ञापांक-10/सा०अव०-03-03/2025 का.-1858 राँची, दिनांक 25-03-26
प्रतिलिपि – उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, झारखण्ड, राँची को सूचनार्थ प्रेषित ।
अनुरोध है कि उक्त प्रेस विज्ञप्ति का प्रकाशन दिनांक-26.03.2026 को प्रकाशित होने वाले प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में कराने की कृपा की जाय।
सरकार के अवर सचिव। 25/3/26





