नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार मजबूती आई थी। उसके बाद बुधवार को सुबह गिफ्ट निफ्टी भी भारतीय शेयर बाजार (Share Market News Live Updates) में तेज शुरुआत का संकेत दे रहा था। सेंसेक्स 584 अंक उछलकर 74,652.01 पर और निफ्टी करीब 152 अंकों की तेजी के साथ 23,064.40 पर खुला है। हालांकि बुधवार को भारतीय रुपया मंगलवार के 93.87 के बंद भाव के मुकाबले 93.95 प्रति डॉलर पर कमजोरी के साथ खुला।
सुबह निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, M&M, SBI, टाइटन कंपनी और TMPV शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वालों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, HCL टेक, पावर ग्रिड कॉर्प और ONGC शामिल हैं।





