नगर परिषद की नई उपाध्यक्ष अर्चना दुबे स्वास्थ्य सेवा को लेकर दिखी सक्रिय, पहुंची जुगसलाई स्वास्थ्य केंद

नगर परिषद की नई उपाध्यक्ष अर्चना दुबे स्वास्थ्य सेवा को लेकर दिखी सक्रिय, पहुंची जुगसलाई स्वास्थ्य केंद

 

जमशेदपुर जुगसलाई नगर परिषद में उपाध्यक्ष बनने के बाद अर्चना दुबे लगातार अपनी सक्रियता बनाए हुए है और एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. आज इसी क्रम में वो जुगसलाई उप स्वास्थ्य पहुंची और वहां के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ अंसारी से मिली और उनके साथ मिलकर सारे विभागों के विषय में बाते कर उसकी जानकारी ली ।
इसी क्रम में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए नाराज दिखी उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ मेन पावर की भी जरूरत होती है जिसका की अभाव है जुगसलाई के आस पास काफी ग्रामीण इलाका है जहां से मरीज आते है खासकर महिलाएं जिसके इलाज के लिए एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ यहां नहीं है जिसके चलते उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जांच के कर्म में पाया गया कि जो पहले गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड पी पी डी मोड में होता था वो भी लगभग बंद है डिजिटल एक्सरे मशीन की कमी है साथ ही इतनी बड़ी आबादी को देखने के लिए एक दो डॉक्टर के भरोसे है जो चिंता का विषय है
उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने कहा वो जल्द ही इस विषय में सिविल सर्जन डी सी से मिलकर बाते करेगी जरूरत पड़ा तो विभागीय मंत्री और उनके सचिव से भी इस संबंध में बाते करेगी
उन्होंने बताया कि जल्द ही टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा जिससे आप स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए बाते कर पाएंगे उनके साथ उनके पति भाजपा नेता बड़े लाल दुबे शामिल थे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।