प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान श्री रविरंजन कुमार विक्रम ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान श्री रविरंजन कुमार विक्रम ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान श्री रविरंजन कुमार विक्रम ने डिमना अवस्थित एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने अस्पताल में ओपीडी में पंजीकरण, रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए।
एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुचारू बनाने हेतु प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान श्री रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन के साथ व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान अस्पताल में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन को पाइपलाईन के माध्यम से चिकित्सा कक्ष तक निर्बाध आपूर्ति हेतु एलएमओ एवं पीएसए प्लांट को क्रियाशील करने हेतु 31 मार्च तक निर्देश दिया गया। अस्पताल प्रबंधन को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित मामलों के ससमय निष्पादन तथा जरूरतमंद मरीजों को एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया उन्होने कहा खराब पड़े सभी एम्बुलेंस को मरम्मत कर उपयोग के लायक बनाया जाय। साथ ही सभी आईसीयू को पूर्ण रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया।
वरिष्ठ चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, ओपीडी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। मरीजों की सुविधा हेतु माह अप्रैल तक अमृत फार्मेसी एवं जनऔषधि केंद्र के संचालन तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अस्पताल में पेयजल समस्या के समाधान हेतु मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को समन्वय हेतु निर्देशित किया तथा 20 अप्रैल तक अस्पताल में पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त बायो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निष्पादन करने, पैथोलॉजिकल जांच की स्थिति में सुधार लाने एवं अनटाइड फंड के व्यय की समीक्षा कर अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार सुनिश्चित कर मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, अधीक्षक एमजीएम डॉ0 बलराम झा, अस्पताल अधीक्षक डॉ0 जुझार माझी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।