झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के उपलक्ष्य में लोक भवन में रात्रि भोज का आयोजन

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के उपलक्ष्य में लोक भवन में रात्रि भोज का आयोजन

रांची: षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र 2026 के उपलक्ष्य में लोक भवन में माननीय मंत्री एवं विधायकगणों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच आपसी संवाद हुआ तथा राज्य के विकास और विधानसभा के सफल संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस रात्रि भोज कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई