पलामू। जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में शादी समारोह के दौरान जयमाला के स्टेज पर चढ़ने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के दोस्त को गोली मार दी गई।
घायल युवक कमल चौधरी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीऔर मामले में छानबीन कर रही है। गोली मारने का आरोपी पारा शिक्षक है और दुल्हन पक्ष से है।
दरअसल, दूल्हे के दोस्त और अन्य लोग स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिससे विवाद शुरू हो गया और मारपीट हुई, कुछ देर बाद कमल चौधरी कार में बैठे थे। इसी बीच आरोपी वहां पहुंचा, उन्हें कार से उतारा और पैर में गोली मार दी।
जिसके बाद कमल चौधरी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। शादी का कार्यक्रम नौडीहा में हो रहा था और बारात गढ़वा के कोटाम गांव से बारात आई हुई थी।







