*गुमला।* जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापू गोरयाटांड़ गांव में बच्चा चोर की अफवाह के कारण एक विक्षिप्त महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने इस मामले में लापू गोरयाटांड़ गांव के ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तेतरा उरांव (45), बिरसाई उरांव (45), शिवलाल उरांव (50) और एतवा उरांव (64) शामिल हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।






