वार्ड बॉय की पत्नी ने कि आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
पोटका : स्वास्थ्य विभाग के कार्यरत वार्ड बॉय की पत्नी ने गले में गमछा डालकर फांसी लगा ली घटना की सूचना परिवार वालों ने जब पति सुमित मिश्रा को दी तो वह हल्दी पोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय के रूप में ड्यूटी पर था वही सास सहायिका के रूप में कार्य पर थी इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही पति एवं सास घर पर पहुंचे तो देखा कि गले में गमछा डालकर पूजा मिश्रा द्वारा फांसी लगा ली है तत्काल परिवार जनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया इसके बाद कोवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है वहीं लड़की के परिवार वाले बंगाल के बड़ा बाजार से पहुंच चुके हैं साथ ही पति सुमित मिश्रा ने कहा कि पत्नी के साथ किसी भी तरह का अनबन या झगड़ा नहीं होता था लगातार वह हमेशा एक ही बात कहती थी कि मैं फांसी लगा लूंगी मुझे समझ में नहीं आया आखिर क्यों उसने फांसी लगा ली हालांकि घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के क्या कारण थे। मृतका की एक 5 वर्ष की पुत्री है जो मामा घर में थी।






